WIPO का फूल फॉर्म World Intellectual Property Organization है। WIPO को संयुक्त राष्ट्र की सबसे पुरानी एजेंसियों मे एक माना जाता है।
इसका गठन 1967 में रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और विश्व में बौद्धिक संपदा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये किया गया था।
WIPO full form in Hindi
WIPO का हिन्दी भाषा मे फूल फॉर्म “विश्व बौद्धिक संपदा संगठन” है। यदि किसी देश को इसकी सदस्यता चाहिए संयुक्त राष्ट्र सदस्यता जरूरी है।
WIPO full form | World Intellectual Property Organization |
गठन | 14 July, 1967 |
मुख्यालय | जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड |
पेरेंट संस्था | United Nations Economic and Social Council |
अध्यक्ष | Daren Tang |
सदस्य देश | 191 |
तहत अंतर्राष्ट्रीय संधियाँ | 26 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.wipo.int |
WIPO के कार्य क्या है?
WIPO के कार्य निम्नलिखित है :
- हर पल बदलती दुनिया में संतुलित अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा नियमों को बनाने के लिये यह एक नीतिगत मंच का काम करता है।
- विभिन्न देशों की सीमाओं के पार बौद्धिक संपदा संरक्षण और विवादों को हल करने के लिये वैश्विक सेवाएँ देना भी इसके कार्यों में शामिल है।
- बौद्धिक संपदा प्रणालियों को आपस में जोड़ने और ज्ञान साझा करने के लिये तकनीकी आधारभूत संरचना बनाना भी WIPO के ज़िम्मे है।
- सभी सदस्य देशों को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिये बौद्धिक संपदा का उपयोग करने में सक्षम बनाने के लिये सहयोग और क्षमता निर्माण कार्यक्रम चलाना।
- WIPO बौद्धिक संपदा की जानकारी के लिये विश्वसनीय वैश्विक संदर्भ स्रोत का काम करता है।
WIPO का इतिहास
- औद्योगिक संपदा के संरक्षण के लिये पेरिस अभिसमय (1883): विभिन्न देशों में बौद्धिक कार्यों के संरक्षण के लिये पहला कदम, जिसमें ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिज़ाइन आविष्कार के पेटेंट शामिल थे।
- साहित्यिक और कलात्मक कार्यों के संरक्षण के लिये बर्न अभिसमय (1886): इसमें उपन्यास, लघु कथाएँ, नाटक, गाने, ओपेरा, संगीत, ड्राइंग, पेंटिंग, मूर्तिकला और वास्तुशिल्प कृतियाँ शामिल हैं।
- मैड्रिड समझौता (1891): यहाँ से अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा फाइलिंग सेवा की शुरुआत हुई।
- BIRPI की स्थापना (1893): बौद्धिक संपदा संरक्षण हेतु पेरिस और बर्न अभिसमय पर अमल करने के लिये बनाए गए दो सचिवालयों को मिलाकर BIRPI (United International Bureaux for the Protection of Intellectual Property) की स्थापना हुई।
- BIRPI बना WIPO (1970): सदस्य देशों का नेतृत्व करने वाले एक अंतर-सरकारी संगठन के रूप में WIPO की स्थापना की गई।
- UN में शामिल हुआ WIPO (1974): WIPO ने वर्ष 1974 से संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के तौर पर काम करना शुरू किया।
- पेटेंट कोऑपरेशन ट्रीटी सिस्टम की शुरुआत (1978): इस संधि के तहत एक अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट आवेदन दाखिल कर एक साथ कई देशों में आविष्कार के संरक्षण का प्रयास किया जा सकता है।
- मध्यस्थता केंद्र की स्थापना (1994): यह केंद्र निजी पक्षों के बीच अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक विवादों को हल करने में सहायता के लिये वैकल्पिक विवाद समाधान सेवाएँ प्रदान करता है।
अंतिम बात
हमने WIPO full form, WIPO full form in Hindi, WIPO के कार्य और इतिहास जाना।
यह पोस्ट कैसी लगी और आपको WIPO फूल फॉर्म के बारेमे और कुछ पूछना है तो नीचे comment जरूर करे, हम इसका अवश्य उत्तर देंगे। इस पोस्ट को आप facebook, telegram, Whatsapp, instagram पर भी जरूर share करे।